आज दुबई में IPL 2024 खिलाड़ियों की नीलामी - Photo Credit: SPORTZPICS
दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी आज
कई बड़ी हस्तियों पर रहेंगी नजरें
आईपीएल 2024 सत्र के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने कमर कस ली है। ट्रेडिंग विंडो के बाद अब सभी टीमें मंगलवार को दुबई में होने वाली मिनी नीलामी के दौरान दुनिया के कुछ बड़े खिलाड़ियों को अपने पाले में लाने के लिए अंतिम दांव लगाएंगी। पिछली बार नीलामी में सैम करन आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18.85 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई खिलाड़ी करन का यह रिकार्ड तोड़ने में सफल रहेगा। भारतीय आलराउंडर शार्दुल ठाकुर, आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और विश्वकप फाइनल में शानदार पारी खेलने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड सहित कुल 23 खिलाड़ी दो करोड़ रुपये के शीर्ष आधार मूल्य वर्ग में शामिल है।
कई बड़े नाम नहीं दिखेंगे
इंग्लैंड के स्टोक्स, रूट और आर्चर की तिकड़ी ने इस बार खुद को नीलामी में शामिल नहीं रखा है। वहीं, लिटन दास और शाकिब का भी नाम नीलामी सूची में शामिल नहीं है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
मिचेल स्टार्क : आठ वर्ष बाद आईपीएल में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी गेंदबाजी के कारण किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते है। इसी वजह से उन पर बड़ी बोली लग सकती है।
रचिन रवींद्र : वनडे विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे। रचिन ने दोनों तेज और स्पिन गेंदबाजी के विरुद्ध अच्छी बल्लेबाजी की थी। रचिन का आधार मूल्य 50 लाख रूपये है।
शार्दुल ठाकुर : भारत में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कम है इसी कारण नीलामी में उनपर विशेष ध्यान दिया जाता है। कभी-कभी शार्दूल भले ही महंगे साबित हो सकते है, लेकिन विकेट लेने के मामले में वह माहिर गेंदबाज है। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी शार्दुल उपयोगी साबित होते हैं।
पैट कमिंस : आस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस इस नीलामी में सबसे महंगे बिकने के दावेदार हैं। उन्होंने कंगारू टीम को डब्ल्यूटीसी की ट्राफी दिलाई और फिर वनडे विश्व कप का चैंपियन भी बनाया। उनकी नेतृत्व क्षमता मैदान और ड्रेसिंग रूम में कारगर साबित हो सकती है।
SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: हैदराबाद में SRH की रिकॉर्डतोड़ जीत, Travis Head-Abhishek Sharma के तूफान में उड़ी लखनऊ की टीम, Powerful Knock by SRH opners
SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: हैदराबाद में SRH की रिकॉर्डतोड़ जीत, Travis Head-Abhishek Sharma के तूफान में उड़ी लखनऊ की टीम, Powerful Knock by SRH opners
SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: ट्रैविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी… लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मैच में सनराइजर्स की टीम ने 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 9.4 ओवर में इसे हासिल कर मैच जीत लिया।
पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाते हुए दमदार जीत दर्ज की है हैदराबाद ने यह मुक़ाबला 10 विकेट से जीता है।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ टीम ने 166 रनों का टारगेट दिया जवाब में हैदराबाद ने बगैर विकेट गंवाए 9.4 ओवरों में ही चेज कर मैच अपने नाम कर लिया इस शानदार जीत के हीरो ओपनर ट्रैविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) रहे, जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई।
सबसे पहले ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों पर फिफ्टी लगायी इसके बाद अभिषेक ने 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया दोनों ने 58 गेंदों पर नाबाद 167 रनों की पार्टनरशिप की। ट्रेविस हेड 30 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 8 ही चौके लगाए। अभिषेक शर्मा ने 267 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 75 रन की तूफानी पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इनिंग्स में 8 चौके और 6 छक्के लगाए।
अभिषेक शर्मा(Abhishek Sharma) ने छक्का मारकर दिलाई जीत
मुंबई इंडियंस वैसे तो प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है, लेकिन वो प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है इस जीत से पहले उन्हें 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद की इस जीत से मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर मोहर लग गयी।
SRH आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में दो बार 100 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई। हैदराबाद ने इसी सीजन में दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले में 125 रन बनाये थे। हैदराबाद ने 5.4 ओवर में 101 रन बना लिए थे। इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में टी नटराजन की जगह अभिषेक शर्मा को खिलाया।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 55(30)* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। निकोलस पूरन ने 26 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 48* रन की पारी खेली।बदोनी और पूरन ने 5वें विकेट के लिए 99(52)* रन की साझेदारी की।
कप्तान केएल राहुल ने धीमी गति से 29(33) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने मात्र एक छक्का लगाया। क्रुणाल पांड्या ने 24(21) रन बनाये। राहुल और पांड्या ने तीसरे विकेट के लिए 36 (34) रन जोड़े। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के जड़े। हैदराबाद की तरफ से सबसे सबसे ज्यादा 2 विकेट भुवनेश्वर कुमार अपने नाम करने में कामयाब रहे। कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट चटकाया।
SRH ने लगाई छलांग
IPL 2024 की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद KKR और RR के अभी 16 अंक हैं. LSG के खिलाफ बहुत बड़ी जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के 14 अंक हो गए हैं, इसलिए ये टीम टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है
लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.iplt20.com पर भी पढ़ सकते हैं।
मैच के मोमेंट्स - SRH vs LSG (Travis Head & Abhishek Sharma Fifties)
WHAT. A. CHASE 🧡
A 🔟-wicket win for @SunRisers with more than 🔟 overs to spare!
csk vs srh ipl 2024 - चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का इस सत्र में चेन्नई के चेपक स्टेडियम में राज चल रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध यहां पर वह केवल दो रनों से लगातार दूसरा शतक जड़ने से चूक गए। रुतुराज की शानदार बल्लेबाजी के बाद तुषार देशपांडे के दमदार प्रदर्शन से सीएसके ने सनराइजर्स के विरुद्ध 78 रनों से बड़ी जीत प्राप्त कर ली। पहले बल्लेबाजी हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने रुतुराज (98) और डेरिल मिशेल (52) के अर्धशतक के दम पर सनराइजर्स को 213 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केवल 18.5 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। तुषार देशपांडे ने अद्भुत गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए।
तेज गेंदबाजों का दिखा दम
लखनऊ के विरुद्ध बेदम दिखे सीएसके के तेज गेंदबाजों ने सनराइजर्स के विरुद्ध दमदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट निकाले। इस दौरान तुषार देशपांडे ने अगुआई करते हुए सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि पथिराना और मुस्तफिजुर ने दो-दो और शार्दुल ने एक विकेट निकाला। तुषार ने सनराइजर्स के शीर्षक्रम को पावरप्ले में ही चलता कर उनकी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। हेड और अभिषेक के अलावा उन्होंने अनमोलप्रीत को भी अपना शिकार बनाया। अंत में कप्तान कमिंस को भी चलता किया।
तुषार देशपांडे के चार विकेट नें बनाया मैच
Tushar Deshpande Photo - Jiocinema/IPL/BCCI
मैच की दूसरी और अपने पहले ओवर की लगातार दो गेंदों पर उन्होंने ट्रेविस हेड (13) और अनमोलप्रीत सिंह (0) को आउट किया। अगले ओवर में अभिषेक शर्मा (15) को भी पवेलियन की राह दिखा दी। 18वें ओवर में दोबारा आकर उन्होंने कप्तान पैट कमिंस को 5 रन पर चलता किया। इस तरह तीन ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके।
रुतुराज को भाता है चेपक
इस सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान बने रुतुराज गायकवाड़ ने टीम की बल्लेबाजी का दायित्व उठाते हुए इस सत्र में 400 से अधिक रन जोड़ दिए हैं। इस दौरान उन्होंने सर्वाधिक 334 रन चेपक की पिच पर ही बनाए हैं। टीम ने यहां अब तक कुल पांच मैच खेले हैं। पहले मैच में आरसीबी के विरुद्ध केवल 15 रन बनाने के बाद से हर मैच में उन्होंने यहां 30 से अधिक रन बनाए हैं। गुजरात के विरुद्ध उन्होंने यहां 46, केकेआर के विरुद्ध 67*, एलएसजी के विरुद्ध 108* और सनराइजर्स के विरुद्ध इस मैच में 98 रन बनाए।
भरोसे पर खरे उतरे डेरिल मिशेल
डेरिल मिशेल अंततः उन पर जताए गए भरोसे पर खरे उतरे। सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध उन्होंने आइपीएल का पहला अर्धशतक जड़ा और रुतुराज के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। गेंदबाजी के दौरान पांच कैच भी पकड़े।
इस जीत के साथ ही चेन्नई टीम ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. यह टीम छठे नंबर से छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 10 टीमो के बीच कांटे की टक्कर जारी है। 22 मार्च से शुरू हुए टूर्नामेंट के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
RCB vs GT IPL 2024 - RCB ने GT को नौ विकेट से रौंदा, इंग्लिश बल्लेबाज will jacks ने केवल 41 गेंदों में जड़ डाला शतक
इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स will jacks (100*) ने रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अद्भुत शतकीय पारी खेलकर घरेलू टीम गुजरात टाइटंस के 'छक्के' छुड़ा दिए। टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने 24 गेंद शेष रहते एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। गुजरात की पारी में कुल 10 छक्के लगे, जबकि आरसीबी की ओर से अकेले विल जैक्स ने 10 छक्के जड़ दिए।
केवल 12 गेंदों में कूटे 56 रनः शुरुआती 29 गेंदों में 44 रन बनाने वाले जैक्स ने 12 गेंदों में 56 रन कूटते हुए अपना शतक पूरा किया। जैक्स ने मोहित शर्मा के 15वें ओवर में तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए 28 रन और राशिद खान के 16वें ओवर में ओवर में चार छक्के व एक चौका बल जैक्स जड़कर 28 रन बनाए। आरसीबी अहमदाबाद ने 15.5 ओवर में ही 200 रन बना लिए थे और जैक्स 94 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। आरसीबी को जीत के लिए एक रन, जबकि जैक्स को शतक के लिए छह रन चाहिए थे और उन्होंने छक्का जड़कर 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये आइपीएल में पांचवां सबसे तेज शतक है।
जैक्स के अलावा विराट कोहली ने भी अविजित 70 रन की पारी खेली और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 166 रन की अविजित साझेदारी की, जो गुजरात के विरुद्ध किसी भी टीम द्वारा सर्वोच्च साझेदारी है। इन दोनों की पारियों से आरसीबी ने 14 वर्ष बाद दूसरी बार आइपीएल 200 या उससे ज्यादा रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है। इससे पहले, उसने 2010 में पंजाब के विरुद्ध 204 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था।
एसए टी-20 में दिखा चुके हैं कमाल will jacks
जैक्स के नाम एसए टी-20 लीग में भी सबसे तेज शतक है। इसी वर्ष जनवरी में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए जैक्स ने डरबन के विरुद्ध 41 गेंदों में शतक लगाया था। पारी में उन्होंने नौ छक्के और आठ चौके जड़े थे।
कोहली ने पूरे किए 500 रन
विराट ने भी 44 गेंदों में 70 रन की अविजित पारी खेली और करीब 160 के स्ट्राइक रेट से रन जोड़े। इसके साथ ही विराट ने इस सत्र में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए। यह सातवीं बार है जब कोहली ने आइपीएल सत्र में 500 से अधिक रन बनाए हैं।
सुदर्शन की पारी गई बेकार
गुजरात के लिए साई सुदर्शन 49 गेंद में 84 रन बनाकर टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए शाहरुख खान (58) के साथ 45 गेंद में 86 रन की साझेदारी से मैच में टीम की वापसी कराई।
शाहरुख खान के बल्ले से आखिरकार आइपीएल का पहला अर्धशतक भी निकला। शाहरुख ने 30 गेंद में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। 2021, 2022 और 2023 में पंजाब के साथ रहे शाहरुख खान को ज्यादा मौके नहीं मिला करते थे, लेकिन टाइटंस ने उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी करने भेजा और उन्होंने इसका लाभ उठाया।
DC vs MI - कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में 10 रन से हराया, दो दिन में तीन बार बने 250 से अधिक रन..
कोलकाता के ईडन गार्डंस पर एक दिन पहले शुक्रवार को पहले केकेआर ने 261 रन बनाए, फिर पंजाब ने 262 रन बनाकर इतिहास रच डाला। शनिवार को मैदान बदला, लेकिन बल्लेबाजों का रन बरसाना जारी रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम पर जैक फ्रेजर मैक्गर्क (84*), शाई होप (41) और ट्रिस्टन स्टब्स (48*) ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए 257 रन का स्कोर खड़ा किया तो मुंबई ने तिलक वर्मा (63), हार्दिक पंड्या(46) की बल्लेबाजी की बदौलत 247 रन बना डाले।
चौकों-छक्कों की वर्षा के बीच दिल्ली ने 10 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही दिल्ली ने मुंबई से मिली हार का भी हिसाब बराबर कर लिया।
2 दिन में नौवीं बार बने 200 से अधिक रन
इस सत्र में लगातार पांच दिनों में नौवीं बार 200 से अधिक का स्कोर बना। 23 अप्रैल को चेन्नई ने 210 रन बनाए तो जवाब में लखनऊ ने 213 रन बना दिए। बुधवार को दिल्ली ने 224 रन बनाए तो गुजरात ने 220 रून बनाए। गुरुवार को बेंगलुरु ने 206 रन बनाए तो शुक्रवार को केकेआर ने 261 रन के जबाव में पंजाब ने 262 रन बना डाले। इंपैक्ट नियम आने के बाद 200 रन बनाना बेहद आम हो गया है और इसे इस बात समझा जा सकता है कि जहां 2008 से 2022 तक केवल एक बार ही 250 से ऊपर का स्कोर बना था, वहीं 2023 से अब तक नौ बार 250+ का स्कोर बन चुका है।
दिल्ली ने बनाया अपना सबसे - बेहद बड़ा स्कोर
मैक्गर्क के अलावा शाई होप (41) और स्टब्स (48*) की बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने 257 रन बनाए, जो आइपीएल में उसका सबसे बड़ा स्कोर इससे पहले, दिल्ली ने पंजाब के विरुद्ध 2011 में 231 रन बनाए थे। होप ने मुंबई के गेंदबाजों से केवल छक्कों में ही बात की और 17 गेंदों की पारी में पांच छक्के लगाए। वहीं स्टब्स ने वुड के 18 ओवर में पांच चौके और एक छक्का जड़ते हुए 26 रन कूटे। वुड ने अपने चार ओवर में 68 रन लुटाए, वहीं नुवान ने 56 रन दिए।
दिल्ली से जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 27 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। उन्होंने पारी में 11 चौके और 6 सिक्स लगाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 और शाई होप ने 41 रन बनाए। मुंबई की ओर से ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को 1-1 विकेट मिला।
मुंबई से तिलक वर्मा ने 63, हार्दिक पंड्या ने 46 और टिम डेविड ने 37 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 26 और ईशान किशान 20 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली से रसिख सलाम और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट लिए। 2 सफलताएं खलील अहमद को भी मिलीं।
IPL 2024 LSG vs RR Match Highlights: IPL 2024 के 44वें मुकाबले में केवल 78 रन पर यशस्वी जायसवाल (24), जोस बटलर (34) और रियान पराग (14) जैसे अहम विकेट गंवाने के बाद राजस्थान रायल्स मुश्किल में थे, लेकिन कप्तान संजू सैमसन (71*) और ध्रुव जुरैल (52*) की साहसिक पारी के दम पर
मेहमान टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को उसके घर में सात विकेट से हराया। राजस्थान ने 197 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। एलएसजी ने कप्तान केएल राहुल (76) व दीपक हुड्डा (50) के सहारे 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए थे। इस जीत के साथ, राजस्थान की टीम प्लेआफ की दौड़ में सबसे आगे हो गई है।
121 रनों की अविजित साझेदारी
लखनऊ के 197 रन के लक्ष्य के जवाब में खेलने उत्तरे राजस्थान रायल्स यशस्वी जायसवाल और जॉश बटलर ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 60 रन जोड़कर ठोस शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद यश ठाकुर और मार्कस स्टोइनिस ने लगातार विकेट झटककर लखनऊ की वापसी करा दी। रियान पराग भी कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने ध्रुव जुरैल के साथ पारी को सूझबूझ से आगे बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 15.3 ओवर में टीम का स्कोर 150 पहुंचा दिया। इसी बीच, संजू ने केवल 28 गेंदों पर छह चौके व दो छक्के की मदद से सत्र का चौथा अर्धशतक पूरा किया। जुरैल ने भी 31 गेंदों पर पांच चौके व दो छक्के के दम पर सत्र का पहला पचासा लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने 121 रनों की अविजित साझेदारी की।
राहुल ने जड़ा सत्र का तीसरा अर्धशतक
इससे पहले लखनऊ की ओर से कप्तान केएल राहुल ने दीपक हुड्डा के साथ पारी को रफ्तार देने का प्रयास किया। राहुल ने 31 गेंदों पर छह चौके व दो छक्के की मदद से सत्र का तीसरा और इकाना स्टेडियम में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वहीं, दोपक हुड्डा ने 30 गेंदों में पचासा पूरा किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़कर घरेलू मैदान पर दूसरे सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया
लखनऊ Vs राजस्थान के बीच हेड टू हेड
कुल मैच: 5 राजस्थान जीता: 4 लखनऊ जीता: 1
मैच में ये है LSG vs RR लखनऊ-राजस्थान की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और आवेश खान
IPL 2024, KKR vs PBKS हाइलाइट्स: जॉनी बेयरस्टो के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड बनाया। पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर का पीछा करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।
IPL 2024, KKR vs PBKS हाइलाइट्स:
जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड बनाया। सलामी बल्लेबाज ने 48 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाकर पीबीकेएस की पारी की शुरुआत की और टी20 में अब तक का सबसे सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रचा।
262 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, PBKS ने 18.4 ओवर में ही जीत लिया। इससे पहले KKR ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 6 विकेट पर 261 रन का विशाल स्कोर बनाया. केकेआर ने सलामी बल्लेबाजों फिल साल्ट (37 गेंदों पर 75) और सुनील नरेन (32 गेंदों पर 71) के बीच 138 रन की साझेदारी की। हालाँकि, रात PBKS की रही, जिसने दूसरी पारी में खेल पर दबदबा बनाया और अंततः पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया उन्होंने टी20 इतिहास में अब तक की सबसे सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन पी. साल्ट (विकेटकीपर), एस. नरेन, ए. रघुवंशी, एस. अय्यर (सी), वी. अय्यर, आर. सिंह, ए. रसेल, आर. सिंह, डी. चमीरा, वी. चक्रवर्ती, एच. राणा
शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 मैच में किसी भी टी20 मैच में सर्वाधिक 42 सिक्स लीज का रिकॉर्ड बनाया गया।जहां केकेआर ने पहली पारी में 18 छक्के लगाए, वहीं पीबीकेएस ने दूसरी पारी में 24 छक्के लगाए। मैच के दौरान, पंजाब किंग्स ने कुल 262 रनों के विश्व रिकॉर्ड का पीछा किया - आठ गेंद शेष रहते हुए - जहां जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों में नौ छक्कों की मदद से 108 रन बनाए।
टी20 क्रिकेट में सबसे सफल लक्ष्य का पीछा करने पर एक नजर -
262 - आईपीएल 2024 में कोलकाता में पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 259 - 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका 253 - टी20 ब्लास्ट 2023 में द ओवल में सरे के खिलाफ मिडलसेक्स 244 - 2018 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया 243 - 2022 में सोफिया में बुल्गारिया बनाम सर्बिया
PBKS VS MI IPL 2024 में गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा तो इस बार भी पंजाब को अपने नियमित कप्तान शिखर धवन के बगैर ही खेलना होगा। पिछले मुकाबले में राजस्थान के विरुद्ध सैम कुर्रन की कप्तानी बेहद ही साधारण रही थी और टीम को हार झेलनी पड़ी थी। मुंबई इंडियंस के विरुद्ध एक बार फिर कुर्रन की टीम की कप्तानी करेंगे, ऐसे में पंजाब के लिए अपने घर पर मुंबई से पार पाना आसान नहीं होगा। हालांकि पंजाब की तरह मुंबई के सामने भी अपने अभियान को पटरी पर लाने की चुनौती है। मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार मिली थी।
खलेगी गब्बर की कमी : पंजाब
पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन शीर्ष स्कोरर रहे है। ऐसे में उनकी कमी टीम को निश्चित रूप से खलेगी क्योंकि उसका शीर्षक्रम लगातार खराब प्रदर्शन कर रहा है। प्रभसिमरन 119 और जानी बेयरेस्टो ने सिर्फ 96 रन बनाए हैं। टीम के लिए दिक्कत यही है कि शीर्षक्रम विफल होने से टीम मैच हार रही है। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा के अलावा कोई भी खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सका है। शशांक सिंह ने छह मैचों में 73.00 की औसत और 184.81 की स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और कैगिसो रबादा को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
मुंबई को रोहित बुमराह से होगी आस
मुंबई इंडियंस की जीत रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। रोहित शर्मा ने पिछले मुकाबले में नाबाद 105 रन बनाए पर वह टीम की नहीं जिता सके। इशान किशन भी अच्छी लय में हैं। गेंदबाजी का दारोमदार बुमराह पर है।
IPL 2024 Mayank Yadav Update लखनऊ सुपरजायंट्स और उसके प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। एलएसजी अगला मैच शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें तेज गेंदबाज मयंक यादव वापसी कर सकते हैं। मयंक चोट के चलते पिछले दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। दोनों मुकाबलों में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम ने बुधवार को एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि मंयक पूरी तरह फिट हैं और जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
दरअसल, लखनऊ की ओर से एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में मंयक यादव गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी के लिए दौड़ते हुए वह पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एलएसजी ने लिखा, 'फिर से उड़ चला'। इसको देखते हुए यह माना जा रहा है कि 21 वर्षीय गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में मैदान पर वापसी करेंगे। टीम को उनकी कमी खल रही है।
LSG को खल रही Mayank Yadav की कमी
मंयक की अनुपस्थिति में लखनऊ को अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स और ईडन गार्डेस में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार झेलनी पड़ी। टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आया। हालांकि, इस युवा खिलाड़ी के फिट होने के संकेत ने टीम प्रबंधन को काफी राहत दी है। एलएसजी अब तक छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर तालिका में पांचवें नंबर पर काबिज है।
श्रेयस अय्यर पर 12 लाख का जुर्माना
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर राजस्थान रायल्स के विरुद्ध धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आइपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह केकेआर का सत्र का पहला अपराध था इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मंगलवार को खेला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था, जिसमें बटलर ने अंतिम गेंद पर जीत दिलाई थी।
Highest Team Score In IPL - IPL 2024 आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम टोटल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इसी सीजन बनाया है
आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम टोटल:
15 अप्रैल 2024 को एसआरएच की टीम ने आरसीबी के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया. हैदराबाद ने केवल 3 विकेट के नुकसान पर 287 रनों का विशाल स्कोर बनाया. पारी के दौरान ट्रैविस ने शानदार शतक जड़ा
Highest Team Score In IPL: आईपीएल इतिहास के 10 सबसे बड़े टीम स्कोर कौन-से है?
ऐसा लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड स्थापित करने की आदत ही बना ली है क्योंकि उन्होंने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के सर्वोच्च स्कोर 287/3 का स्कोर बनाकर टूर्नामेंट के इस संस्करण में 277 के अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने पर SRH ने सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड की 41 गेंदों पर 102 रन की सनसनीखेज पारी की बदौलत पिछले महीने हासिल किए गए अपने पिछले स्कोर को पीछे छोड़ दिया ।
🚨 𝗧𝗵𝗲 𝗥𝗲𝗰𝗼𝗿𝗱 𝗶𝘀 𝗯𝗿𝗼𝗸𝗲𝗻 𝗮𝗴𝗮𝗶𝗻 🚨@SunRisers continue to hold the record for the highest total in IPL history 🧡🔥
आईपीएल इतिहास के 10 सबसे बड़े टीम स्कोर - Top 10 Highest Team Score In IPL
आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े टीम स्कोर की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है, जिसे आप नीचे लिस्ट में देख सकते है-
टीम
स्कोर
बनाम
मैच की तारीख
सनराइजर्स हैदराबाद
287/3
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू
15 अप्रैल 2024
सनराइजर्स हैदराबाद
277/3
मुंबई इंडियंस
27 मार्च 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स
272/7
दिल्ली कैपिटल्स
03 अप्रैल 2024
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
263/5
पुणे वारियर्स
23 अप्रैल 2013
लखनऊ सुपर जाइंट्स
257/5
पंजाब किंग्स
28 अप्रैल 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
248/3
गुजरात लायंस
14 मई 2016
चेन्नई सुपर किंग्स
246/5
राजस्थान रॉयल्स
3 अप्रैल 2010
कोलकाता नाइट राइडर्स
245/6
पंजाब किंग्स
12 मई 2018
चेन्नई सुपर किंग्स
240/5
पंजाब किंग्स
19 अप्रैल 2008
चेन्नई सुपर किंग्स
235/4
कोलकाता नाइट राइडर्स
23 अप्रैल 2023
15 अप्रैल 2024 तक की जानकारी में
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के मैच नंबर 30 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी की।
बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद, ट्रैविस हेड (41 गेंदों पर 102 रन) ने स्थिति को संभाल लिया और पावरप्ले में अकेले 59 रन बनाकर 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक और 39 गेंदों पर शतक पूरा किया। हेनरिक क्लासेन (31 गेंदों पर 67 रन) का उपयोगी योगदान रहा। ), एडेन मार्कराम (17 में से 32*) और अब्दुल समद (10 में से 37*) ने एसआरएच को 287/3 का बेहद कठिन स्कोर खड़ा करने में मदद की।
आरसीबी ने भी अपने लक्ष्य का पीछा करने के लिए शुरुआत में पूरी ताकत झोंक दी और यहां तक कि पावरप्ले में एसआरएच की तुलना में अधिक रन बनाने में सफल रही, लेकिन उसके बाद प्लॉट हार गई।
जबकि विराट कोहली (20 में से 42) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (28 में से 62) ने अपनी भूमिका निभाई, आरसीबी ने पावरप्ले के बाद चार ओवरों में चार विकेट खो दिए, और इसे बनाए रखने के लिए दिनेश कार्तिक (35 में से 83) की बहुत ही तेज पारी खेली। महिपाल लोमरोर और अनुज रावत ने आरसीबी को 262/7 तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई और 25 रन से हार गए।
यहां खेल के सभी आँकड़े और रिकॉर्ड हैं:
8 – ट्रैविस हेड ने SRH बल्लेबाज द्वारा पावरप्ले में 50 या अधिक रन बनाने का आठवां उदाहरण पेश किया। इन आठ में से दो पारियां ट्रैविस हेड की हैं और बाकी छह डेविड वार्नर की हैं।
3 – ट्रैविस हेड ने 20 गेंदों में 50 रन बनाए, जो तीन अन्य पारियों के साथ, SRH के लिए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ है।
6 – SRH का पावरप्ले में कुल 76/0 का स्कोर आईपीएल में उनका छठा सबसे बड़ा स्कोर है।
4 - ट्रैविस हेड ने 39 गेंदों में आईपीएल का चौथा सबसे तेज शतक लगाया। डेविड मिलर (38), युसूफ पठान (37) और क्रिस गेल (30) ही उनसे तेज हैं।
2 – SRH ने 10 ओवर की समाप्ति पर 128/1 रन बनाए, जो कि आईपीएल में उनका दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
2 - 15 ओवर की समाप्ति पर SRH का स्कोर 205/2 है, जो आईपीएल में 211/3 के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, जो आरसीबी ने 2016 में बारिश से बाधित 15 ओवर के मैच में बेंगलुरु में पीबीकेएस के खिलाफ बनाया था।
7 – ट्रैविस हेड का शतक आईपीएल में किसी खिलाड़ी द्वारा अपनी पूर्व टीम के खिलाफ लगाया गया सातवां शतक था। क्रिस गेल (बनाम केकेआर, 2011), रिद्धिमान साहा (बनाम केकेआर, 2014), शेन वॉटसन (बनाम आरआर, 2018), केएल राहुल (बनाम आरसीबी, 2020), जोस बटलर (बनाम एमआई, 2022) और हेनरिक क्लासेन (बनाम आरसीबी) , 2023) ने इसे पहले किया था।
4 – इस पारी में अब्दुल समद का 370 का स्ट्राइक रेट दस गेंदों या उससे अधिक की आईपीएल पारी में चौथा सबसे बड़ा है। रोमारियो शेफर्ड (390), पैट कमिंस (373.33) और एबी डिविलियर्स (372.72) सभी उनसे ऊपर हैं।
2,1 - SRH का कुल स्कोर 287/3 आईपीएल में सबसे ज्यादा और सभी टी20 में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 2023 एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ नेपाल का 314/3 सर्वोच्च है।
1 - SRH ने अपनी पारी में 22 छक्के लगाए जो कि आईपीएल में किसी टीम की पारी में सबसे ज्यादा हैं।
1 - SRH आईपीएल में 250 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई।
1 - आरसीबी की गेंदबाजी पारी आईपीएल में चार अलग-अलग गेंदबाजों द्वारा एक पारी में 50 या अधिक रन देने का पहला उदाहरण था।
3 - रीस टॉपले ने अपने चार ओवरों में 68 रन दिए जो एक पारी में दिए गए तीसरे सबसे अधिक रन हैं।
1 - आरसीबी का 79/0 आईपीएल में पावरप्ले में उनका संयुक्त उच्चतम स्कोर है, जो 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 79/1 के बराबर था।
3 - आरसीबी का 122/4 आईपीएल में दस ओवर के स्कोर पर उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 15 ओवर के बाद आरसीबी का कुल स्कोर 187/6 है जो उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
1 – भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में दो अलग-अलग मौकों पर एक ही ओवर में चार वाइड फेंकने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने उस उपलब्धि का अनुकरण किया जो उन्होंने 2022 में सीएसके के खिलाफ हासिल की थी।
5,2,1 - आरसीबी का 262/7 का कुल स्कोर आईपीएल इतिहास में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है, यह आरसीबी का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, और न केवल आईपीएल, बल्कि सभी टी 20 में दूसरी पारी में टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। .
1 - इस मैच की दोनों पारियों में 549 रन बने, जो अब इस साल की शुरुआत में हैदराबाद में SRH और MI के बीच हुए मुकाबले में बनाए गए 523 रनों को पीछे छोड़ते हुए किसी भी T20 में सबसे ज्यादा है।
1 - इस मैच में लगाए गए 38 छक्के किसी टी20 मैच में इस सीज़न के शुरू में हैदराबाद में SRH और MI के बीच मैच में लगाए गए 38 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक हैं।
2 - आरसीबी आईपीएल में एसआरएच के बाद 250 से अधिक का स्कोर बनाने वाली दूसरी टीम बन गई, जिसने अकेले 2024 में दो ऐसे योग पोस्ट किए थे, जबकि आरसीबी ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड 263 रन बनाए थे।
IPL 2024 RCB vs SRH चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ऐतिहासिक मैच में कुल 549 रन बने एसआरएच ने आरसीबी को 25 रन से हराया। रिकॉर्ड तोड़े गए क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज करने के बावजूद, हैदराबाद बहुत कम अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहा। बीच में गेंदबाजों के लिए यह एक बुरा सपना था, लेकिन स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों और स्क्रीन पर इसका आनंद लेने वालों के लिए यह एक अद्भुत सौगात थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए, अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने शुरुआत से ही कहर बरपाया और पावरप्ले में दोनों ने 76 रन बनाए। हेड ने पावरप्ले में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपना आक्रामक रुख जारी रखा और अंततः केवल 41 गेंदों पर 102 रन बनाए।
उनके पवेलियन लौटने के बाद, हेनरिक क्लासेन ने व्यवसाय को संभाला और 31 गेंदों पर 67 रन बनाए। अंत में, एडेन मार्कराम और अब्दुल समद ने क्रमशः 32* रन और 37* रन बनाए, क्योंकि SRH ने पहली पारी में 287 रन बनाए।
जब लक्ष्य का पीछा करने की बात आई तो विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने दिखाया कि वे इसे हासिल करने के मूड में हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। कोहली ने 20 गेंदों पर 42 रन बनाकर बेहतरीन शुरुआत दी, लेकिन दुर्भाग्य से मयंक मार्कंडेय की गेंद पर आउट हो गए, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 46 रन लुटाने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। फाफ ने 28 गेंदों पर 62 रन बनाए लेकिन मध्यक्रम एक बार फिर आगे बढ़ने में नाकाम रहा।
हालाँकि, दिनेश कार्तिक ही वह खिलाडी थे जिन्होंने अंततः आरसीबी को लक्ष्य के करीब ला दिया। ऐसे समय में जब यह निश्चित था कि आरसीबी हार जाएगी, कार्तिक ने खेल में बढ़त बनाए रखने के लिए 35 गेंदों पर 83 रन बनाए। हालाँकि, यह पर्याप्त नहीं था क्योंकि आरसीबी 25 रनों से हार गई। फिर भी, उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन काफी सराहना का पात्र है।
SRH आधुनिक टी20 क्रिकेट सिखा रहा है
बज़बॉल के आगमन के साथ टेस्ट क्रिकेट बदल गया। शुरुआत में दो नई गेंदों के आने से वनडे क्रिकेट बदल गया और आईपीएल 2024 की नीलामी होने के बाद से टी20आई क्रिकेट भी बदल गया। SRH ने एक ऐसी टीम बनाई जो क्रिकेट खेलने का केवल एक ही तरीका जानती है और वह है प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों की धुनाई करना। आरसीबी के खिलाफ, ट्रैविस हेड ने शो की शुरुआत की और पूरी टीम ने उसी तरीके से खेला, जिससे उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली। ऐसा लगता है कि यह आधुनिक टी20 क्रिकेट का खाका है और अन्य टीमों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इसे अपनाना होगा।