IPL 2024 RCB Vs LSG Match 15 Highlight Update: आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने पहले खेलते हुए 181 रन बनाए, इसके जवाब में आरसीबी 19.4 ओवरों में 153 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। लखनऊ ने आरसीबी को उसके ही घर में घुसकर करारी शिकस्त दी, इसके साथ ही टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की और आरसीबी को आईपीएल 2024 की तीसरी हार का सामना करना पड़ा, इस मैच में कप्तान फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और दिनेश कार्तिक सभी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके, जिसका खामियाजा टीम को चुकाना पड़ा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव की कहर बरपाती गेंदबाजी ने बेंगलुरु को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। अपने डेब्यू मैच से ही तहलका मचाने वाले मयंक ने बेंगलुरु के खिलाफ भी घातक गेंदबाजी की और 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, मयंक ने ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और रजत पाटीदार और आउट किया। 21 साल के मयंक लगातार 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर इतिहास रच दिया। डेब्यू मैच में 155.8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकने का अपना ही रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ डाला। बेंगलुरु के खिलाफ मयंक ने 156.7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेकी 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लेने वाले इस उभरते खिलाड़ी को लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आरसीबी बनाम एलएसजी मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट मयंक यादव ने लिए, उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, इसके अलावा सिद्धार्थ और स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिए, वहीं आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 2 विकेट अपने नाम किए, रीस टॉपली, यश दयाल और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट चटकाया।
कप्तान केएल राहुल 20 रन बनाकर मैक्सवेल का शिकार बने। इसके कुछ देर बाद देवदत्त पड्डिकल सिराज की गेंद पर कैच आउट हो गए, मार्कस स्टॉयनिस 24 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, क्विंटन डी कॉक अपने शतक से चूक गए। 81 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष बडौनी बिना रन बनाए आउट हो गए। निकोलस पूरन ने 21 गेंद पर 40 रन बनाए। उन्होंने 19-20 ओवर में 5 छक्के लगाए। मैच से पहले आंकड़ों के लिहाज से RCB मजबूत है, लेकिन वर्तमान फॉर्म से LSG ज्यादा बेहतर टीम लग रही है। RCB ने इस लीग में अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे एक मैच में ही जीत मिली, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया था। इसके अलावा उसे चेन्नई और कोलकाता ने मात दी थी। दो हार से RCB पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर आ गई है।
3 मैच में 3 जीत के साथ आरआर पहले स्थान पर है।
2 मैच में 2 जीत के साथ केकेआर दूसरे स्थान पर है।
3 मैच में 2 जीत के साथ सीएसके तीसरे स्थान पर है।
3 मैच में 2 जीत के साथ एलएसजी चौथे स्थान पर है।
3 मैच में 2 जीत के साथ जीटी 5 वें स्थान पर है।
3 मैच में एक जीत के साथ एसआरएच छठे स्थान पर है।
3 मैच में 1 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स 7 वें स्थान पर है।
3 मैच में 1 जीत के साथ पंजाब किंग्स 8 वें स्थान पर है।
4 मैच में 1 जीत के साथ आरसीबी 9 वें स्थान पर है।
3 मैच में 3 हार के साथ एमआई 10 वें स्थान पर है।
SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: ट्रैविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी… लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मैच में सनराइजर्स की टीम ने 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 9.4 ओवर में इसे हासिल कर मैच जीत लिया।
पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाते हुए दमदार जीत दर्ज की है हैदराबाद ने यह मुक़ाबला 10 विकेट से जीता है।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ टीम ने 166 रनों का टारगेट दिया जवाब में हैदराबाद ने बगैर विकेट गंवाए 9.4 ओवरों में ही चेज कर मैच अपने नाम कर लिया इस शानदार जीत के हीरो ओपनर ट्रैविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) रहे, जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई।
सबसे पहले ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों पर फिफ्टी लगायी इसके बाद अभिषेक ने 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया दोनों ने 58 गेंदों पर नाबाद 167 रनों की पार्टनरशिप की। ट्रेविस हेड 30 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 8 ही चौके लगाए। अभिषेक शर्मा ने 267 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 75 रन की तूफानी पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इनिंग्स में 8 चौके और 6 छक्के लगाए।
A stylish strike to end a stylish chase!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2024
Simply special from the #SRH openers 🤝
Recap the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #SRHvLSG pic.twitter.com/2xUlOlS1kk
मुंबई इंडियंस वैसे तो प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है, लेकिन वो प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है इस जीत से पहले उन्हें 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद की इस जीत से मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर मोहर लग गयी।
SRH आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में दो बार 100 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई। हैदराबाद ने इसी सीजन में दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले में 125 रन बनाये थे। हैदराबाद ने 5.4 ओवर में 101 रन बना लिए थे। इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में टी नटराजन की जगह अभिषेक शर्मा को खिलाया।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 55(30)* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। निकोलस पूरन ने 26 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 48* रन की पारी खेली।बदोनी और पूरन ने 5वें विकेट के लिए 99(52)* रन की साझेदारी की।
कप्तान केएल राहुल ने धीमी गति से 29(33) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने मात्र एक छक्का लगाया। क्रुणाल पांड्या ने 24(21) रन बनाये। राहुल और पांड्या ने तीसरे विकेट के लिए 36 (34) रन जोड़े। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के जड़े। हैदराबाद की तरफ से सबसे सबसे ज्यादा 2 विकेट भुवनेश्वर कुमार अपने नाम करने में कामयाब रहे। कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट चटकाया।
IPL 2024 की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद KKR और RR के अभी 16 अंक हैं. LSG के खिलाफ बहुत बड़ी जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के 14 अंक हो गए हैं, इसलिए ये टीम टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है
लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.iplt20.com पर भी पढ़ सकते हैं।
WHAT. A. CHASE 🧡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2024
A 🔟-wicket win for @SunRisers with more than 🔟 overs to spare!
Scorecard ▶️ https://t.co/46Rn0QwHfi#TATAIPL | #SRHvLSG pic.twitter.com/kOxzoKUpXK
csk vs srh ipl 2024 - चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का इस सत्र में चेन्नई के चेपक स्टेडियम में राज चल रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध यहां पर वह केवल दो रनों से लगातार दूसरा शतक जड़ने से चूक गए। रुतुराज की शानदार बल्लेबाजी के बाद तुषार देशपांडे के दमदार प्रदर्शन से सीएसके ने सनराइजर्स के विरुद्ध 78 रनों से बड़ी जीत प्राप्त कर ली। पहले बल्लेबाजी हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने रुतुराज (98) और डेरिल मिशेल (52) के अर्धशतक के दम पर सनराइजर्स को 213 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केवल 18.5 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। तुषार देशपांडे ने अद्भुत गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए।
लखनऊ के विरुद्ध बेदम दिखे सीएसके के तेज गेंदबाजों ने सनराइजर्स के विरुद्ध दमदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट निकाले। इस दौरान तुषार देशपांडे ने अगुआई करते हुए सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि पथिराना और मुस्तफिजुर ने दो-दो और शार्दुल ने एक विकेट निकाला। तुषार ने सनराइजर्स के शीर्षक्रम को पावरप्ले में ही चलता कर उनकी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। हेड और अभिषेक के अलावा उन्होंने अनमोलप्रीत को भी अपना शिकार बनाया। अंत में कप्तान कमिंस को भी चलता किया।

मैच की दूसरी और अपने पहले ओवर की लगातार दो गेंदों पर उन्होंने ट्रेविस हेड (13) और अनमोलप्रीत सिंह (0) को आउट किया। अगले ओवर में अभिषेक शर्मा (15) को भी पवेलियन की राह दिखा दी। 18वें ओवर में दोबारा आकर उन्होंने कप्तान पैट कमिंस को 5 रन पर चलता किया। इस तरह तीन ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके।
इस सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान बने रुतुराज गायकवाड़ ने टीम की बल्लेबाजी का दायित्व उठाते हुए इस सत्र में 400 से अधिक रन जोड़ दिए हैं। इस दौरान उन्होंने सर्वाधिक 334 रन चेपक की पिच पर ही बनाए हैं। टीम ने यहां अब तक कुल पांच मैच खेले हैं। पहले मैच में आरसीबी के विरुद्ध केवल 15 रन बनाने के बाद से हर मैच में उन्होंने यहां 30 से अधिक रन बनाए हैं। गुजरात के विरुद्ध उन्होंने यहां 46, केकेआर के विरुद्ध 67*, एलएसजी के विरुद्ध 108* और सनराइजर्स के विरुद्ध इस मैच में 98 रन बनाए।
डेरिल मिशेल अंततः उन पर जताए गए भरोसे पर खरे उतरे। सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध उन्होंने आइपीएल का पहला अर्धशतक जड़ा और रुतुराज के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। गेंदबाजी के दौरान पांच कैच भी पकड़े।
इस जीत के साथ ही चेन्नई टीम ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. यह टीम छठे नंबर से छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है
Onwards, we move! 🦁💪🏼 #WhistlePodu #Yellove🦁💛 #CSKvSRH pic.twitter.com/2JhMOlHgES
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 28, 2024
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 10 टीमो के बीच कांटे की टक्कर जारी है। 22 मार्च से शुरू हुए टूर्नामेंट के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
| टीम | मैच | जीत | हार | NRR | पॉइंट्स |
| राजस्थान रॉयल्स | 9 | 8 | 1 | 0.694 | 16 |
| कोलकाता नाइटराइडर्स | 8 | 5 | 3 | 0.972 | 10 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 5 | 4 | 0.810 | 10 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 5 | 4 | 0.075 | 10 |
| लखनऊ सुपरजाइंट्स | 9 | 5 | 4 | 0.059 | 10 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 5 | 5 | -0.376 | 10 |
| गुजरात टाइटंस | 10 | 4 | 6 | -1.113 | 8 |
| पंजाब किंग्स | 9 | 3 | 6 | -0.187 | 6 |
| मुंबई इंडियंस | 9 | 3 | 6 | -0.261 | 6 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 3 | 7 | -0.415 | 6 |
RCB vs GT IPL 2024 - RCB ने GT को नौ विकेट से रौंदा, इंग्लिश बल्लेबाज will jacks ने केवल 41 गेंदों में जड़ डाला शतक
इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स will jacks (100*) ने रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अद्भुत शतकीय पारी खेलकर घरेलू टीम गुजरात टाइटंस के 'छक्के' छुड़ा दिए। टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने 24 गेंद शेष रहते एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। गुजरात की पारी में कुल 10 छक्के लगे, जबकि आरसीबी की ओर से अकेले विल जैक्स ने 10 छक्के जड़ दिए।
केवल 12 गेंदों में कूटे 56 रनः शुरुआती 29 गेंदों में 44 रन बनाने वाले जैक्स ने 12 गेंदों में 56 रन कूटते हुए अपना शतक पूरा किया। जैक्स ने मोहित शर्मा के 15वें ओवर में तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए 28 रन और राशिद खान के 16वें ओवर में ओवर में चार छक्के व एक चौका बल जैक्स जड़कर 28 रन बनाए। आरसीबी अहमदाबाद ने 15.5 ओवर में ही 200 रन बना लिए थे और जैक्स 94 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। आरसीबी को जीत के लिए एक रन, जबकि जैक्स को शतक के लिए छह रन चाहिए थे और उन्होंने छक्का जड़कर 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये आइपीएल में पांचवां सबसे तेज शतक है।
जैक्स के अलावा विराट कोहली ने भी अविजित 70 रन की पारी खेली और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 166 रन की अविजित साझेदारी की, जो गुजरात के विरुद्ध किसी भी टीम द्वारा सर्वोच्च साझेदारी है। इन दोनों की पारियों से आरसीबी ने 14 वर्ष बाद दूसरी बार आइपीएल 200 या उससे ज्यादा रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है। इससे पहले, उसने 2010 में पंजाब के विरुद्ध 204 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था।
जैक्स के नाम एसए टी-20 लीग में भी सबसे तेज शतक है। इसी वर्ष जनवरी में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए जैक्स ने डरबन के विरुद्ध 41 गेंदों में शतक लगाया था। पारी में उन्होंने नौ छक्के और आठ चौके जड़े थे।
विराट ने भी 44 गेंदों में 70 रन की अविजित पारी खेली और करीब 160 के स्ट्राइक रेट से रन जोड़े। इसके साथ ही विराट ने इस सत्र में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए। यह सातवीं बार है जब कोहली ने आइपीएल सत्र में 500 से अधिक रन बनाए हैं।
गुजरात के लिए साई सुदर्शन 49 गेंद में 84 रन बनाकर टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए शाहरुख खान (58) के साथ 45 गेंद में 86 रन की साझेदारी से मैच में टीम की वापसी कराई।
शाहरुख खान के बल्ले से आखिरकार आइपीएल का पहला अर्धशतक भी निकला। शाहरुख ने 30 गेंद में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। 2021, 2022 और 2023 में पंजाब के साथ रहे शाहरुख खान को ज्यादा मौके नहीं मिला करते थे, लेकिन टाइटंस ने उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी करने भेजा और उन्होंने इसका लाभ उठाया।
| No. | TEAMS | P | W | T | L | Pt | NRR |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1. | RR | 9 | 8 | 0 | 1 | 16 | 0.694 |
| 2. | KKR | 8 | 5 | 0 | 3 | 10 | 0.972 |
| 3. | CSK | 9 | 5 | 0 | 4 | 10 | 0.810 |
| 4. | SRH | 9 | 5 | 0 | 4 | 10 | 0.075 |
| 5. | LSG | 9 | 5 | 0 | 4 | 10 | 0.059 |
| 6. | DC | 10 | 5 | 0 | 5 | 10 | -0.276 |
| 7. | GT | 10 | 4 | 0 | 6 | 8 | -1.113 |
| 8. | PBKS | 9 | 3 | 0 | 6 | 6 | -0.187 |
| 9. | MI | 9 | 3 | 0 | 6 | 6 | -0.261 |
| 10. | RCB | 10 | 3 | 0 | 7 | 6 | -0.415 |
कोलकाता के ईडन गार्डंस पर एक दिन पहले शुक्रवार को पहले केकेआर ने 261 रन बनाए, फिर पंजाब ने 262 रन बनाकर इतिहास रच डाला। शनिवार को मैदान बदला, लेकिन बल्लेबाजों का रन बरसाना जारी रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम पर जैक फ्रेजर मैक्गर्क (84*), शाई होप (41) और ट्रिस्टन स्टब्स (48*) ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए 257 रन का स्कोर खड़ा किया तो मुंबई ने तिलक वर्मा (63), हार्दिक पंड्या(46) की बल्लेबाजी की बदौलत 247 रन बना डाले।
चौकों-छक्कों की वर्षा के बीच दिल्ली ने 10 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही दिल्ली ने मुंबई से मिली हार
का भी हिसाब बराबर कर लिया।
इस सत्र में लगातार पांच दिनों में नौवीं बार 200 से अधिक का स्कोर बना। 23 अप्रैल को चेन्नई ने 210 रन बनाए तो जवाब में लखनऊ ने 213 रन बना दिए। बुधवार को दिल्ली ने 224 रन बनाए तो गुजरात ने 220 रून बनाए। गुरुवार को बेंगलुरु ने 206 रन बनाए तो शुक्रवार को केकेआर ने 261 रन के जबाव में पंजाब ने 262 रन बना डाले। इंपैक्ट नियम आने के बाद 200 रन बनाना बेहद आम हो गया है और इसे इस बात समझा जा सकता है कि जहां 2008 से 2022 तक केवल एक बार ही 250 से ऊपर का स्कोर बना था, वहीं 2023 से अब तक नौ बार 250+ का स्कोर बन चुका है।
मैक्गर्क के अलावा शाई होप (41) और स्टब्स (48*) की बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने 257 रन बनाए, जो आइपीएल में उसका सबसे बड़ा स्कोर इससे पहले, दिल्ली ने पंजाब के विरुद्ध 2011 में 231 रन बनाए थे। होप ने मुंबई के गेंदबाजों से केवल छक्कों में ही बात की और 17 गेंदों की पारी में पांच छक्के लगाए। वहीं स्टब्स ने वुड के 18 ओवर में पांच चौके और एक छक्का जड़ते हुए 26 रन कूटे। वुड ने अपने चार ओवर में 68 रन लुटाए, वहीं नुवान ने 56 रन दिए।
दिल्ली से जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 27 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। उन्होंने पारी में 11 चौके और 6 सिक्स लगाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 और शाई होप ने 41 रन बनाए। मुंबई की ओर से ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को 1-1 विकेट मिला।
मुंबई से तिलक वर्मा ने 63, हार्दिक पंड्या ने 46 और टिम डेविड ने 37 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 26 और ईशान किशान 20 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली से रसिख सलाम और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट लिए। 2 सफलताएं खलील अहमद को भी मिलीं।
IPL 2024 LSG vs RR Match Highlights: IPL 2024 के 44वें मुकाबले में केवल 78 रन पर यशस्वी जायसवाल (24), जोस बटलर (34) और रियान पराग (14) जैसे अहम विकेट गंवाने के बाद राजस्थान रायल्स मुश्किल में थे, लेकिन कप्तान संजू सैमसन (71*) और ध्रुव जुरैल (52*) की साहसिक पारी के दम पर
मेहमान टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को उसके घर में सात विकेट से हराया। राजस्थान ने 197 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। एलएसजी ने कप्तान केएल राहुल (76) व दीपक हुड्डा (50) के सहारे 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए थे। इस जीत के साथ, राजस्थान की टीम प्लेआफ की दौड़ में सबसे आगे हो गई है।
लखनऊ के 197 रन के लक्ष्य के जवाब में खेलने उत्तरे राजस्थान रायल्स यशस्वी जायसवाल और जॉश बटलर ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 60 रन जोड़कर ठोस शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद यश ठाकुर और मार्कस स्टोइनिस ने लगातार विकेट झटककर लखनऊ की वापसी करा दी। रियान पराग भी कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने ध्रुव जुरैल के साथ पारी को सूझबूझ से आगे बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 15.3 ओवर में टीम का स्कोर 150 पहुंचा दिया। इसी बीच, संजू ने केवल 28 गेंदों पर छह चौके व दो छक्के की मदद से सत्र का चौथा अर्धशतक पूरा किया। जुरैल ने भी 31 गेंदों पर पांच चौके व दो छक्के के दम पर सत्र का पहला पचासा लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने 121 रनों की अविजित साझेदारी की।
इससे पहले लखनऊ की ओर से कप्तान केएल राहुल ने दीपक हुड्डा के साथ पारी को रफ्तार देने का प्रयास किया। राहुल ने 31 गेंदों पर छह चौके व दो छक्के की मदद से सत्र का तीसरा और इकाना स्टेडियम में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वहीं, दोपक हुड्डा ने 30 गेंदों में पचासा पूरा किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़कर घरेलू मैदान पर दूसरे सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया
कुल मैच: 5
राजस्थान जीता: 4
लखनऊ जीता: 1
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और आवेश खान
इम्पैक्ट सब: केशव महाराज, शुभम दुबे, नवदीप सैनी और टॉम कोहलर-कैडमोर
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और यश ठाकुर
इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ
Photo : IPL/BCCI
IPL 2024, KKR vs PBKS हाइलाइट्स: जॉनी बेयरस्टो के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड बनाया। पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर का पीछा करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।
जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड बनाया। सलामी बल्लेबाज ने 48 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाकर पीबीकेएस की पारी की शुरुआत की और टी20 में अब तक का सबसे सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रचा।
262 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, PBKS ने 18.4 ओवर में ही जीत लिया। इससे पहले KKR ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 6 विकेट पर 261 रन का विशाल स्कोर बनाया. केकेआर ने सलामी बल्लेबाजों फिल साल्ट (37 गेंदों पर 75) और सुनील नरेन (32 गेंदों पर 71) के बीच 138 रन की साझेदारी की। हालाँकि, रात PBKS की रही, जिसने दूसरी पारी में खेल पर दबदबा बनाया और अंततः पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया उन्होंने टी20 इतिहास में अब तक की सबसे सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन
पी. साल्ट (विकेटकीपर), एस. नरेन, ए. रघुवंशी, एस. अय्यर (सी), वी. अय्यर, आर. सिंह, ए. रसेल, आर. सिंह, डी. चमीरा, वी. चक्रवर्ती, एच. राणा
शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 मैच में किसी भी टी20 मैच में सर्वाधिक 42 सिक्स लीज का रिकॉर्ड बनाया गया।जहां केकेआर ने पहली पारी में 18 छक्के लगाए, वहीं पीबीकेएस ने दूसरी पारी में 24 छक्के लगाए। मैच के दौरान, पंजाब किंग्स ने कुल 262 रनों के विश्व रिकॉर्ड का पीछा किया - आठ गेंद शेष रहते हुए - जहां जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों में नौ छक्कों की मदद से 108 रन बनाए।
262 - आईपीएल 2024 में कोलकाता में पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
259 - 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका
253 - टी20 ब्लास्ट 2023 में द ओवल में सरे के खिलाफ मिडलसेक्स
244 - 2018 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया
243 - 2022 में सोफिया में बुल्गारिया बनाम सर्बिया
PBKS VS MI IPL 2024 में गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा तो इस बार भी पंजाब को अपने नियमित कप्तान शिखर धवन के बगैर ही खेलना होगा। पिछले मुकाबले में राजस्थान के विरुद्ध सैम कुर्रन की कप्तानी बेहद ही साधारण रही थी और टीम को हार झेलनी पड़ी थी। मुंबई इंडियंस के विरुद्ध एक बार फिर कुर्रन की टीम की कप्तानी करेंगे, ऐसे में पंजाब के लिए अपने घर पर मुंबई से पार पाना आसान नहीं होगा। हालांकि पंजाब की तरह मुंबई के सामने भी अपने अभियान को पटरी पर लाने की चुनौती है। मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार मिली थी।
पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन शीर्ष स्कोरर रहे है। ऐसे में उनकी कमी टीम को निश्चित रूप से खलेगी क्योंकि उसका शीर्षक्रम लगातार खराब प्रदर्शन कर रहा है। प्रभसिमरन 119 और जानी बेयरेस्टो ने सिर्फ 96 रन बनाए हैं। टीम के लिए दिक्कत यही है कि शीर्षक्रम विफल होने से टीम मैच हार रही है। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा के अलावा कोई भी खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सका है। शशांक सिंह ने छह मैचों में 73.00 की औसत और 184.81 की स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और कैगिसो रबादा को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
मुंबई इंडियंस की जीत रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। रोहित शर्मा ने पिछले मुकाबले में नाबाद 105 रन बनाए पर वह टीम की नहीं जिता सके। इशान किशन भी अच्छी लय में हैं। गेंदबाजी का दारोमदार बुमराह पर है।
IPL 2024 Mayank Yadav Update लखनऊ सुपरजायंट्स और उसके प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। एलएसजी अगला मैच शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें तेज गेंदबाज मयंक यादव वापसी कर सकते हैं। मयंक चोट के चलते पिछले दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। दोनों मुकाबलों में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम ने बुधवार को एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि मंयक पूरी तरह फिट हैं और जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
दरअसल, लखनऊ की ओर से एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में मंयक यादव गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी के लिए दौड़ते हुए वह पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एलएसजी ने लिखा, 'फिर से उड़ चला'। इसको देखते हुए यह माना जा रहा है कि 21 वर्षीय गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में मैदान पर वापसी करेंगे। टीम को उनकी कमी खल रही है।
मंयक की अनुपस्थिति में लखनऊ को अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स और ईडन गार्डेस में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार झेलनी पड़ी। टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आया। हालांकि, इस युवा खिलाड़ी के फिट होने के संकेत ने टीम प्रबंधन को काफी राहत दी है। एलएसजी अब तक छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर तालिका में पांचवें नंबर पर काबिज है।
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर राजस्थान रायल्स के विरुद्ध धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आइपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह केकेआर का सत्र का पहला अपराध था इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मंगलवार को खेला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था, जिसमें बटलर ने अंतिम गेंद पर जीत दिलाई थी।
Highest Team Score In IPL - IPL 2024 आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम टोटल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इसी सीजन बनाया है
15 अप्रैल 2024 को एसआरएच की टीम ने आरसीबी के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया. हैदराबाद ने केवल 3 विकेट के नुकसान पर 287 रनों का विशाल स्कोर बनाया. पारी के दौरान ट्रैविस ने शानदार शतक जड़ा
ऐसा लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड स्थापित करने की आदत ही बना ली है क्योंकि उन्होंने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के सर्वोच्च स्कोर 287/3 का स्कोर बनाकर टूर्नामेंट के इस संस्करण में 277 के अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने पर SRH ने सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड की 41 गेंदों पर 102 रन की सनसनीखेज पारी की बदौलत पिछले महीने हासिल किए गए अपने पिछले स्कोर को पीछे छोड़ दिया ।
🚨 𝗧𝗵𝗲 𝗥𝗲𝗰𝗼𝗿𝗱 𝗶𝘀 𝗯𝗿𝗼𝗸𝗲𝗻 𝗮𝗴𝗮𝗶𝗻 🚨@SunRisers continue to hold the record for the highest total in IPL history 🧡🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2024
2⃣8⃣7⃣/3⃣#TATAIPL | #RCBvSRH pic.twitter.com/5VOG8PGB6X
आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े टीम स्कोर की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है, जिसे आप नीचे लिस्ट में देख सकते है-
| टीम | स्कोर | बनाम | मैच की तारीख |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 287/3 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू | 15 अप्रैल 2024 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 277/3 | मुंबई इंडियंस | 27 मार्च 2024 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 272/7 | दिल्ली कैपिटल्स | 03 अप्रैल 2024 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 263/5 | पुणे वारियर्स | 23 अप्रैल 2013 |
| लखनऊ सुपर जाइंट्स | 257/5 | पंजाब किंग्स | 28 अप्रैल 2023 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 248/3 | गुजरात लायंस | 14 मई 2016 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 246/5 | राजस्थान रॉयल्स | 3 अप्रैल 2010 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 245/6 | पंजाब किंग्स | 12 मई 2018 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 240/5 | पंजाब किंग्स | 19 अप्रैल 2008 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 235/4 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 23 अप्रैल 2023 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के मैच नंबर 30 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी की।
बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद, ट्रैविस हेड (41 गेंदों पर 102 रन) ने स्थिति को संभाल लिया और पावरप्ले में अकेले 59 रन बनाकर 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक और 39 गेंदों पर शतक पूरा किया। हेनरिक क्लासेन (31 गेंदों पर 67 रन) का उपयोगी योगदान रहा। ), एडेन मार्कराम (17 में से 32*) और अब्दुल समद (10 में से 37*) ने एसआरएच को 287/3 का बेहद कठिन स्कोर खड़ा करने में मदद की।
आरसीबी ने भी अपने लक्ष्य का पीछा करने के लिए शुरुआत में पूरी ताकत झोंक दी और यहां तक कि पावरप्ले में एसआरएच की तुलना में अधिक रन बनाने में सफल रही, लेकिन उसके बाद प्लॉट हार गई।
जबकि विराट कोहली (20 में से 42) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (28 में से 62) ने अपनी भूमिका निभाई, आरसीबी ने पावरप्ले के बाद चार ओवरों में चार विकेट खो दिए, और इसे बनाए रखने के लिए दिनेश कार्तिक (35 में से 83) की बहुत ही तेज पारी खेली। महिपाल लोमरोर और अनुज रावत ने आरसीबी को 262/7 तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई और 25 रन से हार गए।
8 – ट्रैविस हेड ने SRH बल्लेबाज द्वारा पावरप्ले में 50 या अधिक रन बनाने का आठवां उदाहरण पेश किया। इन आठ में से दो पारियां ट्रैविस हेड की हैं और बाकी छह डेविड वार्नर की हैं।
3 – ट्रैविस हेड ने 20 गेंदों में 50 रन बनाए, जो तीन अन्य पारियों के साथ, SRH के लिए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ है।
6 – SRH का पावरप्ले में कुल 76/0 का स्कोर आईपीएल में उनका छठा सबसे बड़ा स्कोर है।
4 - ट्रैविस हेड ने 39 गेंदों में आईपीएल का चौथा सबसे तेज शतक लगाया। डेविड मिलर (38), युसूफ पठान (37) और क्रिस गेल (30) ही उनसे तेज हैं।
2 – SRH ने 10 ओवर की समाप्ति पर 128/1 रन बनाए, जो कि आईपीएल में उनका दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
2 - 15 ओवर की समाप्ति पर SRH का स्कोर 205/2 है, जो आईपीएल में 211/3 के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, जो आरसीबी ने 2016 में बारिश से बाधित 15 ओवर के मैच में बेंगलुरु में पीबीकेएस के खिलाफ बनाया था।
7 – ट्रैविस हेड का शतक आईपीएल में किसी खिलाड़ी द्वारा अपनी पूर्व टीम के खिलाफ लगाया गया सातवां शतक था। क्रिस गेल (बनाम केकेआर, 2011), रिद्धिमान साहा (बनाम केकेआर, 2014), शेन वॉटसन (बनाम आरआर, 2018), केएल राहुल (बनाम आरसीबी, 2020), जोस बटलर (बनाम एमआई, 2022) और हेनरिक क्लासेन (बनाम आरसीबी) , 2023) ने इसे पहले किया था।
4 – इस पारी में अब्दुल समद का 370 का स्ट्राइक रेट दस गेंदों या उससे अधिक की आईपीएल पारी में चौथा सबसे बड़ा है। रोमारियो शेफर्ड (390), पैट कमिंस (373.33) और एबी डिविलियर्स (372.72) सभी उनसे ऊपर हैं।
2,1 - SRH का कुल स्कोर 287/3 आईपीएल में सबसे ज्यादा और सभी टी20 में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 2023 एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ नेपाल का 314/3 सर्वोच्च है।
1 - SRH ने अपनी पारी में 22 छक्के लगाए जो कि आईपीएल में किसी टीम की पारी में सबसे ज्यादा हैं।
1 - SRH आईपीएल में 250 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई।
1 - आरसीबी की गेंदबाजी पारी आईपीएल में चार अलग-अलग गेंदबाजों द्वारा एक पारी में 50 या अधिक रन देने का पहला उदाहरण था।
3 - रीस टॉपले ने अपने चार ओवरों में 68 रन दिए जो एक पारी में दिए गए तीसरे सबसे अधिक रन हैं।
1 - आरसीबी का 79/0 आईपीएल में पावरप्ले में उनका संयुक्त उच्चतम स्कोर है, जो 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 79/1 के बराबर था।
3 - आरसीबी का 122/4 आईपीएल में दस ओवर के स्कोर पर उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 15 ओवर के बाद आरसीबी का कुल स्कोर 187/6 है जो उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
1 – भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में दो अलग-अलग मौकों पर एक ही ओवर में चार वाइड फेंकने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने उस उपलब्धि का अनुकरण किया जो उन्होंने 2022 में सीएसके के खिलाफ हासिल की थी।
5,2,1 - आरसीबी का 262/7 का कुल स्कोर आईपीएल इतिहास में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है, यह आरसीबी का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, और न केवल आईपीएल, बल्कि सभी टी 20 में दूसरी पारी में टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। .
1 - इस मैच की दोनों पारियों में 549 रन बने, जो अब इस साल की शुरुआत में हैदराबाद में SRH और MI के बीच हुए मुकाबले में बनाए गए 523 रनों को पीछे छोड़ते हुए किसी भी T20 में सबसे ज्यादा है।
1 - इस मैच में लगाए गए 38 छक्के किसी टी20 मैच में इस सीज़न के शुरू में हैदराबाद में SRH और MI के बीच मैच में लगाए गए 38 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक हैं।
2 - आरसीबी आईपीएल में एसआरएच के बाद 250 से अधिक का स्कोर बनाने वाली दूसरी टीम बन गई, जिसने अकेले 2024 में दो ऐसे योग पोस्ट किए थे, जबकि आरसीबी ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड 263 रन बनाए थे।
IPL 2024 RCB vs SRH चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ऐतिहासिक मैच में कुल 549 रन बने एसआरएच ने आरसीबी को 25 रन से हराया। रिकॉर्ड तोड़े गए क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज करने के बावजूद, हैदराबाद बहुत कम अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहा। बीच में गेंदबाजों के लिए यह एक बुरा सपना था, लेकिन स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों और स्क्रीन पर इसका आनंद लेने वालों के लिए यह एक अद्भुत सौगात थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए, अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने शुरुआत से ही कहर बरपाया और पावरप्ले में दोनों ने 76 रन बनाए। हेड ने पावरप्ले में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपना आक्रामक रुख जारी रखा और अंततः केवल 41 गेंदों पर 102 रन बनाए।
उनके पवेलियन लौटने के बाद, हेनरिक क्लासेन ने व्यवसाय को संभाला और 31 गेंदों पर 67 रन बनाए। अंत में, एडेन मार्कराम और अब्दुल समद ने क्रमशः 32* रन और 37* रन बनाए, क्योंकि SRH ने पहली पारी में 287 रन बनाए।
जब लक्ष्य का पीछा करने की बात आई तो विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने दिखाया कि वे इसे हासिल करने के मूड में हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। कोहली ने 20 गेंदों पर 42 रन बनाकर बेहतरीन शुरुआत दी, लेकिन दुर्भाग्य से मयंक मार्कंडेय की गेंद पर आउट हो गए, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 46 रन लुटाने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। फाफ ने 28 गेंदों पर 62 रन बनाए लेकिन मध्यक्रम एक बार फिर आगे बढ़ने में नाकाम रहा।
हालाँकि, दिनेश कार्तिक ही वह खिलाडी थे जिन्होंने अंततः आरसीबी को लक्ष्य के करीब ला दिया। ऐसे समय में जब यह निश्चित था कि आरसीबी हार जाएगी, कार्तिक ने खेल में बढ़त बनाए रखने के लिए 35 गेंदों पर 83 रन बनाए। हालाँकि, यह पर्याप्त नहीं था क्योंकि आरसीबी 25 रनों से हार गई। फिर भी, उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन काफी सराहना का पात्र है।
बज़बॉल के आगमन के साथ टेस्ट क्रिकेट बदल गया। शुरुआत में दो नई गेंदों के आने से वनडे क्रिकेट बदल गया और आईपीएल 2024 की नीलामी होने के बाद से टी20आई क्रिकेट भी बदल गया। SRH ने एक ऐसी टीम बनाई जो क्रिकेट खेलने का केवल एक ही तरीका जानती है और वह है प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों की धुनाई करना। आरसीबी के खिलाफ, ट्रैविस हेड ने शो की शुरुआत की और पूरी टीम ने उसी तरीके से खेला, जिससे उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली। ऐसा लगता है कि यह आधुनिक टी20 क्रिकेट का खाका है और अन्य टीमों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इसे अपनाना होगा।