ICC Rankings: दो स्थानों की छलांग लगाते हुए विराट कोहली ने ताजा रैंकिंग में अब छठा स्थान हासिल किया है। virat kohli, shubman gill को हुआ फायदा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आठवें नम्बर पर हैं। तीन स्थानों की छलांग के साथ साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने तीसरा स्थान हासिल किया है। हेनरिक क्लासेन ने भी इस वर्ल्डकप में शानदार पारियां है और वह रैंकिंग में नम्बर चार पर हैं
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर को भी फायदा हुआ है। विराट कोहली ने तीन और वॉर्नर ने दो स्थान की छलांग लगाई है। दोनों संयुक्त रूप से पांचवें नंबर स्थान पर पहुंच गए हैं।
वनडे क्रिकेट की ताज़ा रैंकिंग में बाबर आजम पहले पायदान पर है। बाबर 829 रेटिंग पॉइंट के साथ दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। बाबर के बाद दूसरे स्थान पर भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल मौजूद हैं। बाबर और गिल में अब मात्र छह पॉइंट का ही फासला है और गिल के 823 रेटिंग पॉइंट हैं। अगर दो बेहतरीन पारियां शुभमन गिल के बल्ले से आती है, तो वह बाबर आज़म को वनडे रैंकिंग में पछाड़ देंगे।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में अब भी शाकिब अल हसन का नाम टॉप पर है। ऑल राउंडरों की रेंकिंग में मोहम्मद नबी का दूसरा स्थान है और सिकन्दर रजा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी राशिद खान हैं और उनका चौथा स्थान है। पापुआ न्यू गिनी से आने वाले असद का पांचवां नम्बर है। हार्दिक पांड्या लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं और वह 9वें नम्बर पर हैं।